Type Here to Get Search Results !

सलमान खान गोलीबारी मामले में हथियार देने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

0

 


मुंबई पुलिस ने पंजाब से किया गिरफ्तार 





सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी मामले में मुंबई पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। गोलीबारी सिलसिले में पुलिस ने गुरुवार को पंजाब से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।14 अप्रैल को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी की घटना ने हर किसी को दंग कर दिया। इस बीच, मुंबई की एक अदालत ने गुरुवार को बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार दो लोगों की पुलिस हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी। अब इस मामले में पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। गोलीबारी के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने गुरुवार को पंजाब से दो लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही मामले में बड़ा खुलासा किया है। पंजाब से दो शख्स गिरफ्तार मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हाल ही में हुई गोलीबारी के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने गुरुवार को पंजाब में दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने कहा कि सुभाष चंदर (37) और अनुज थापन (32) ने 15 मार्च को शूटरों को, हथियार और कारतूस उपलब्ध कराए थे। अधिकारी ने कहा कि दोनों को अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें मुंबई ले जाया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad

close