Type Here to Get Search Results !

आजमगढ़: डॉक्टर ने ऑपरेशन के नाम पर निकाली टखने की चकली

0

 पीड़ित ने लगाया गंभीर आरोप ,योगी से लगाई न्याय की गुहार  


आजमगढ़ | लालगंज:
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अचीछी गांव निवासी नितिन कुमार पुत्र बरखू राम ने रामचंदर ट्रामा एंड सर्जिकल सेंटर, लालगंज के डॉक्टर राजेश सरोज पर गंभीर लापरवाही और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार, 18 मार्च 2025 को डॉक्टर राजेश सरोज ने उनके पैर का ऑपरेशन किया और ₹25,000 लिए। लेकिन कुछ ही दिन बाद जब नितिन के पैर में तेज़ दर्द हुआ तो उन्होंने दूसरे अस्पताल में एक्स-रे करवाया। रिपोर्ट देखकर उनके होश उड़ गए — टखने की चकली गायब थी।
जब पीड़ित ने दोबारा रामचंदर ट्रामा सेंटर जाकर डॉक्टर से सवाल किया तो संतोषजनक उत्तर देने के बजाय उन्हें भगा दिया गया। वहीं, जब डॉक्टर राजेश सरोज से मीडिया द्वारा संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, “यह बहुत पुराना केस है। अगर किसी ने जवाब मांगा तो हम मेडिकल भाषा में जवाब दे देंगे,” और आगे बोलने से इनकार कर दिया।
पीड़ित के पास अस्पताल के ऑपरेशन से जुड़े दस्तावेज मौजूद हैं, जो 18 मार्च 2025 के हैं। अब नितिन कुमार ने शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही IGRS पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई है वहीं जब इस मामले की जानकारी लेने के लिए देवगांव कोतवाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा हमे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad

close