Type Here to Get Search Results !

आजमगढ़ : पूर्व विधायक व सपा नेता हाजी मोबीन अहमद का निधन

0

 डाक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ली अन्तिम सांस


आजमगढ़। मुबारकपुर विधानसभा एवं थाना क्षेत्र जमुड़ी ग्राम निवासी हाजी मोबीन अहमद पूर्व विधायक का राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में शुक्रवार की रात सवा नौ बजे उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से परिजनों और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।
हाजी मोबीन अहमद पूर्व विधायक के राजनीतिक जीवन की शुरुआत सन 1986 में हुई। उस समय आजमगढ-मऊ जनपद एक हुआ करता था। वह बसपा के जिलाध्यक्ष बने थे। इसके ठीक तीन साल बाद सन 1989 में मऊ सदर विधानसभा से बसपा से विधायक चुने गए। सन 1991 में चुनाव लड़े, परन्तु चुनाव जीत न सके। 1993 में सपा का दामन थामा। तब से वे सपा में ही बने रहें। 1994 में सपा के जिलाध्यक्ष भी बनाए गए। सपा के टिकट पर सन 1996 में मऊ सदर विधानसभा का चुनाव मुख्तार अन्सारी के खिलाफ लड़े और चुनाव हार गए। सपा अल्पसंख्यक कार्यकारिणी में पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने उन्हें प्रदेश के उपाध्यक्ष पद की कमान सौंपी थी। सपा में मान सम्मान के चलते पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव विगत दिवस उनके आवास पर पहुंच कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। वे उस समय भी अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से परिजन और क्षेत्र शोक है। मृतक पूर्व विधायक दो पुत्र मोहम्मद नदीम अहमद और मोहम्मद असअद अहमद हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad

close