Type Here to Get Search Results !

पाटन युवक की दुर्घटना में मौत

0

 भाई ने जताई हत्या की आशंका


पाटन। तिलक समारोह में शामिल होने गए सोफा कारीगर घायल अवस्था में गांव के तालाब के किनारे पड़े मिले। परिजन निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

बिहार थानाक्षेत्र के दुर्गागंज गांव निवासी श्यामलाल का पुत्र मनोज कुमार (30) सोफा कारीगर था। वह मुंबई में रहकर काम करता था। दो दिन पहले ही वह घर आया था। शनिवार रात परिवार के सदस्यों के साथ परसंडा गांव में रहने वाले मामा के घर तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था। रात करीब 10 बजे मनोज का परिवार वापस आ गया था। एक घंटे बाद 11 बजे मनोज ने छोटे भाई रोहित के पास फोन किया और कुछ देर बाद घर आने की बात कही।
रात करीब 12:30 बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो रोहित ने उसके मोबाइल पर फोन तो फोन बंद बताने लगा। इस पर रोहित ने मनोज की तलाश शुरू की तो वह गांव के बाहर तालाब के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके शरीर में चोटें थीं। परिजन इलाज के लिए उसे लखनऊ लेकर चले गए। रविवार भोर पहर करीब चार बजे मनोज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रोहित ने अज्ञात पर मारपीट के बाद तालाब किनारे फेंकने की आशंका जताई।
बताया कि कुछ लोगों से पता चला कि तिलक समारोह में ऑर्केस्ट्रा देखते समय वह स्टेज पर चढ़ गया था। इससे कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उन्हीं लोगों ने पिटाई कर दी और तालाब किनारे लाकर डाल दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पति की मौत से पत्नी सीमा, मां श्यामा देवी और अन्य परिजन बेहाल हैं। मृतक छह भाईयों में तीसरे नंबर का था। उसके तीन बच्चे हैं। थानाध्यक्ष शिवप्रकाश पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad

close