भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश को दे दी सलाह
Up Crime Expressजुलाई 14, 20240
कहा की कांग्रेस बचकर रहें, वह भस्मासुर है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस ने जनता को जाति और धर्म में फंसाकर गुमराह किया। अल्पसंख्यक लोगों को नए एजेंडा में फंसाकर उनका वोट लिया। हमारे लिए चुनौती है कि हम उनको बेनकाब करें। हमें सर्वसमाज को लेकर आगे बढ़ना है। अखिलेश को किया सावधान उन्होंने कहा कि मैं अखिलेश को सावधान कर रहा हूं। उन्हें कांग्रेस से बचकर रहना चाहिए। वह भस्मासुर है। वह आपको जल्द ही ठिकाने लगाएगी। कांग्रेस जहां भी जीतती है वह दूसरे दलों के समर्थन से जीतती है। इसलिए अखिलेश को कांग्रेस से सजग रहना चाहिए। पिछले तीन चुनावों में कांग्रेस ने अलग-अलग दलों के साथ जाकर उनको वोट लेने का प्रयास किया। कांग्रेस ने कभी दलित ओर पिछड़ों का सम्मान नहीं किया बस उनका वोट लेने का प्रयास किया। कांग्रेस ने अबंडेकर का सदैव अपमान किया। उन्होंने बाबा साहेब का मरने के बाद भी उनका सम्मान नहीं किया गया। भाजपा ने अंबेडकर का सम्मान किया। कांग्रेस के नेताओं ने संविधान को पढ़ा नहीं कांग्रेस के नेता संविधान को लेकर चलते हैं लेकिन उसे कभी पढ़ा नहीं। कांग्रेस ने ही सबसे ज्यादा बार संविधान को बदलने की कोशिश की है। कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसने आपातकाल लगाया है। भाजपा ने सदैव संविधान की रक्षा करने की कोशिश की है। सूत्रों के मुताबिक कार्यसमिति की बैठक में करीब तीन प्रस्ताव रखे जाने की संभावना है। सबसे पहले राजनैतिक रखा जाएगा, जिसमें केन्द्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया जाएगा। इसके अलावा दूसरा आर्थिक प्रस्ताव भी रखा जाएगा। इसमें प्रदेश के विकास से हुए आर्थिक विकास के साथ ही डबल इंजन की सरकार के बेहतर कार्यों की भी चर्चा होगी। जबकि तीसरे प्रस्ताव के तौर पर सोशल मीडिया को और प्रभावी बनाने से संबंधित रहेगा। दरअसल लोकसभा चुनाव परिणामों की समीक्षा के दौरान शीर्ष नेतृत्व से लेकर प्रदेश सरकार और संगठन ने भी सोशल मीडिया को और सक्रिय रखने के सुझाव आए थे, इसलिए कार्यसमिति की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव पर प्रमुखता से चर्चा होने की उम्मीद है।