Type Here to Get Search Results !

आजमगढ़: पर्यावरण दिवस पर दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अनोखी पहल

0

 यादव क्लिनिक को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर किया गिफ्ट


आजमगढ़। पर्यावरण दिवस (5 जून) को लेकर जहां आमतौर पर लोग पौधारोपण कर अपना योगदान देते हैं, वहीं आजमगढ़ की सामाजिक संस्था दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट ने इस अवसर पर समाज सेवा की एक नई और सराहनीय मिसाल पेश की है। संस्था ने जिले की प्रतिष्ठित गायनी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉ. विपिन यादव को यादव क्लिनिक, बलरामपुर में मरीजों के लिए एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन भेंट की है।
डॉ. विपिन यादव ने बताया कि यह मशीन गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में होने वाली ऑक्सीजन की कमी को दूर करने में काफी मददगार साबित होगी। अक्सर देखा गया है कि प्रसव से पहले या दौरान ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर जटिलताएं उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसे में यह मशीन जच्चा-बच्चा दोनों के लिए जीवनदायक साबित हो सकती है।
दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह ने बताया कि पर्यावरण दिवस की प्रेरणा से उन्होंने यह निर्णय लिया कि सिर्फ पौधे लगाने से ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों की तरह आवश्यक ऑक्सीजन को सीधे तौर पर जरूरतमंदों तक पहुंचाकर भी पर्यावरण दिवस को सार्थक किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि यह मशीन लगभग ₹55,000 की है और इसे संस्था के सदस्यों द्वारा अपने व्यक्तिगत व्यापार से बचाए हुए पैसों से खरीदा गया है, न कि किसी प्रकार के चंदे से।
इस अवसर पर संस्था की सदस्य शालिनी पांडे, जागृति, एकता, प्रतिमा, संगीता, अनीता, कुसुम, किरण सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस पहल को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला कदम बताया।
पूजा सिंह ने अपने संबोधन में कहा, "हमारा उद्देश्य है कि समाज में जरूरतमंदों की मदद बिना शोर-शराबे और दिखावे के की जाए।" वहीं डॉ. विपिन यादव ने ट्रस्ट का आभार जताते हुए कहा, "यह मशीन न सिर्फ हमारे क्लिनिक के लिए वरदान है, बल्कि उन गर्भवती महिलाओं के लिए एक नई उम्मीद है जिन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।"
इस तरह दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट ने पर्यावरण दिवस पर एक अलग ही अंदाज में समाज सेवा की बेमिसाल मिसाल पेश की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad

close