एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को मिली गति
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत रानी की सराय ब्लॉक में आज सोमवार के दिन व्यापक वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया और वही ब्लाक प्रमुख विपिन सिंह की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कशीदास मंदिर से रानी की सराय थाना मार्ग पर बने डिवाइडर पर पौधरोपण किया गया इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख विपिन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ब्लॉक कर्मचारियों ने हाथों में “स्वच्छ, सुंदर, हरा-भरा रानी की सराय” लिखी तख्तियां लेकर जागरूकता रैली निकाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया रैली के बाद मार्ग के डिवाइडर पर पौधे लगाए गए ब्लाक प्रमुख विपिन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पहले चरण में एक किलोमीटर तक डिवाइडर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है और उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में बेलईसा से कोटिला टूल्टेक्स तक डिवाइडर पर प्रकाश व्यवस्था के साथ वृक्षारोपण करने की योजना है उन्होंने बाजारवासियों से अपील की कि अपने घरों के सामने लगाए गए पौधों की स्वयं देखभाल करें और समय-समय पर सिंचाई करते रहें साथ ही बताया कि शुरुआती कुछ दिनों तक ब्लॉक कर्मचारियों द्वारा सुबह-शाम पौधों की सिंचाई कराई जाएगी, इसके बाद आमजन से पौधों की सुरक्षा और संरक्षण में सहयोग की अपेक्षा की जाएगी और कार्यक्रम में बीडीओ रानी की सराय राज किशोर सिंह, एडीओ पंचायत संदीप राजबीर, वरिष्ठ भाजपा नेता हनुमान गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद सिंह, ग्राम प्रधान संतोष गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेन्द्र नाथ मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। आइए आपको सुनवाते है कि ब्लाक प्रमुख विपिन सिंह ने क्या कुछ बाते कही है ।

