Type Here to Get Search Results !

राजा संतोष कुमार मिश्रा ने माता-पिता की स्मृति में स्थापित की प्रतिमाएं

0

 नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय रहे मुख्य अतिथि



आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बालपुर खरैला गांव में महाराजा पंडित त्रिपुरारी मिश्रा और राजमाता सुमित्रा देवी की प्रतिमा का नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने भव्य अनावरण किया गया। यह प्रतिमाएं उनके पुत्र राजा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में स्थापित की गई हैं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजा संतोष कुमार मिश्रा ने भावुक होते हुए कहा कि आज उनके जीवन में जो कुछ भी है, वह उनके माता-पिता के संस्कार, त्याग और आशीर्वाद का परिणाम है। माता-पिता के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से यह प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा अनावरण के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि माता-पिता की प्रतिमा स्थापित करना हमारी संस्कृति और संस्कारों की पहचान है। उन्होंने कहा कि माता-पिता ही जीवन की पहली पाठशाला होते हैं और उनके सम्मान से ही समाज की नैतिकता और परंपराएं जीवित रहती हैं। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के विधायक दुर्गा प्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, गणमान्य नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad

close