पटाखा बाजार में लगी भीषण आग, मच गई भगदड़, पुलिसकर्मी समेत 12 झुलसे; कई की हालत गंभीर
नवंबर 12, 2023
0
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दीपावली पर सजे पटाखा बाजार में आग लग गई। आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। घटना में पुलिसकर्मी समेत 12 लोग झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के राय कस्बा में लगे अस्थायी पटाखा बाजार में दीपावली के दिन दोपहर में भीषण आग लग गई। हादसे में 12 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से झुलस गए हैं। सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। राजा कस्बा के मांट रोड स्थित गोपाल बाग में जिला प्रशासन की ओर से 24 अस्थायी पटाखा दुकान लगाने की अनुमति दी गई थी। दीपावली के दिन दोपहर में लोग यहां खरीदारी करने के लिए पहुंचे थे।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें