Type Here to Get Search Results !

मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से 1 जनवरी को गरीबों में होगा कंबल वितरण

0

 मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने दी जानकारी

                      

जौनपुर, आज थाना मछली शहर क्षेत्र के बड़ेरी गोहका में मां धर्मा देवी फाउण्डेशन ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन शुक्ला ने एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मां धर्मा देवी फाउण्डेशन ट्रस्ट के चेयरमैन सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि आज हमारी संस्था उन सभी जरुरतमंदों के लिएं निरन्तर कार्य कर रही है। मां धर्मा देवी फाउण्डेशन ट्रस्ट में जुड़े हुए सभी पदाधिकारियों के मात्र एक रुपए के सहयोग से ही उन जरुरतमंदों की सहायता कर रही है। जो वाकई में जो इसके पात्र है। मुख्य अतिथि ने सभी पदाधिकारियों का ध्यान आकर्षित करतें हुए कहा 1 जनवरी को होने वाले कम्बल वितरण में आप सभी लोग मिलकर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थि होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन शुक्ला ने कहा कि आज मां धर्मा देवी फाउण्डेशन ट्रस्ट जो कार्य कर रही है।  यह हमारे ट्रस्ट में जुड़े हुए हर पदाधिकारियों के सौभाग्य की बात है। कि हम लोगों को ऐसा संस्था मिला है । जो हर जरुरतमंदो की सेवा करने का मौका मिला है । इस मौके पर पहुंचे मुख्य अतिथि संस्था चेयरमैन सुरेश कुमार शर्मा ने कई पदाधिकारियों को सम्मान पत्र व आई कार्ड देकर किया सम्मानित।इस मौके पर उपस्थित रहे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवम् सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य विजय बहादुर यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य अवनीश पाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य सूरज मिश्रा, जिला कार्यकारिणी सदस्य अवनीश शुक्ला, जिला कार्यकारिणी सदस्य सन्तोष कुमार शर्मा एवं ट्रस्ट के तमाम पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।                 

जौनपुर से स्टेट ब्यूरो चीफ सुरेश कुमार शर्मा परमार्थ आवाज़ न्यूज की खास रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad

close