Type Here to Get Search Results !

पत्नी ने लगाई फांसी एक घंटे बाद ही सिपाही पति ने भी खुद को गोली से उड़ाया

0

 


 दो दिन पूर्व चुनाव डयूटी से लौटकर घर आया था सिपाही पति



चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के एक घंटे बाद ही सिपाही पति ने रास्ते में सरकारी रायफल ठोंढी में सटाकर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सिपाही जीआरपी झांसी में तैनात है। वह दो दिन पूर्व चुनाव डयूटी से लौटकर घर आया था।देवकली गांव निवासी जीआरपी सिपाही मयंक कुमार पटेल (26) लोकसभा चुनाव में पहले चरण की मतदान ड्यूटी बिजनौर में करके

21 अप्रैल की शाम को घर आया था।

पिता पुत्र जौहरी प्रसाद ने बताया कि किसी बात को लेकर पत्नी कुसुम देवी (23) से विवाद हो गया। गुस्से में पत्नी ने 22 अप्रैल की रात लगाकर फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद इसकी जानकारी होने पर सिपाही मयंक ने थाने में सूचना देने की बात कह घर से निकला था। रास्ते में ग्राम प्रधान के घर के सामने उसने सरकारी रायफल से खुद को गोली मार ली।

देर रात सूचना पर पहुंचे एसपी अरुण कुमार सिंह ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने रायफल को कब्जे में लेकर शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। एसपी ने बताया कि आरक्षी मयंक चुनाव ड्यूटी के बाद घर आया था। 22 अप्रैल की रात पत्नी ने फंदा लगा लिया। यह जानकारी आरक्षी ने छत में सो रहे पिता को दी और घर से चला गया। प्रधान के घर के समीप रायफल से सिर में गोली मार ली। जिससे सिपाही की मौत हो गई। मामले की जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया घटना का कारण पति-पत्नी के बीच विवाद बताया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad

close