Type Here to Get Search Results !

संदलपुर ब्लॉक प्रमुख द्वारा तिरंगे का किया जा रहा है अपमान

0

 संदलपुर ब्लॉक प्रमुख द्वारा तिरंगे का किया जा रहा है अपमान

केसरिया रंग की जगह रंगा गया लाल कलर




सिकंदरा कानपुर देहात


सिकंदरा तहसील क्षेत्र के व संदलपुर विकासखंड के असलनापुर गांव मैं तिरंगे का किया जा रहा है अपमान वही



आजादी की 75 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घर घर तिरंगा और हर घर तिरंगे की मुहिम चला रहे हैं। वही गांव में बिजली के खंभे हैंडपंप यहां तक कि विद्यालय के मेन गेट पर तिरंगे के तीन रंग पोत कर तिरंगा बनाया जा रहा है। वहीं पर संदलपुर विकासखंड के ब्लाक प्रमुख अपने ही गांव असल्लापुर में तिरंगे का अपमान करते नजर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के ब्लाक प्रमुख राहुल उर्फ मीनू तिवारी को शायद झंडे के तीन रंग का ज्ञान ही नहीं है। जहां ऊपर झंडे में केसरिया रंग होता है जो कि आजादी के वीर सपूतों की शहादत के प्रतीक माना जाता है। उसकी जगह गहरा गाडा लाल रंग वह पोतवने में लगे हैं। पुताई कर रहे पेंटर सनी ने बताया कि गांव के बिजली के खंभे हैंड पंप और विद्यालय के मेन गेट पर तिरंगे की पुताई का काम हमें रोजदारी पर दिया गया है जब उससे पूछा गया है। की पेंट तुम लेकर आए हो या किसी ने दिया है तो पेंटर ने बताया कि पेंट भी हमें ब्लाक प्रमुख के द्वारा दिया गया है। वही जब गांव के संजय तिवारी सर्वेश कुमार व्यक्तियों से गांव में पोते जा रहे तिरंगे के इस कलर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सरासर तिरंगे के रंग के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। 

ऊपर लाल रंग की जगह केसरिया रंग होता है गांव के लोगों तक को जानकारी है तिरंगे मुंह पर कौन सा रंग होता है। ब्लाक प्रमुख को रंग की भी जानकारी नहीं है और ब्लॉक प्रमुख जैसे बड़े पद पर आसीन हैं। जब इस मामले में उप जिलाधिकारी सिकंदरा डॉ पूनम गौतम से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है। इसकी जांच कराई जाएगी तिरंगे के नियम यह तिरंगे के रंग के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऐसा किया है। तो कठोर कार्यवाही की जाएगी वही जब इस मामले में खंड विकास अधिकारी संदलपुर धन प्राप्त यादव से बात की गई उनके द्वारा बताया गया यह काम ब्लॉक स्तर से नहीं कराया जा रहा है। कोई निजी व्यक्ति इस काम को करावा रहा है। ग्राम विकास अधिकारी को तत्काल मौके पर जाकर लाल रंग को पुतवा कर केसरिया कराने के लिए कह दिया गया और अगर कोई तिरंगे के नियम या उसके रंग के साथ छेड़छाड़ करता है तो यह दंडनीय अपराध है। उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कानूनी कार्यवाही की जाएगी जब उनसे पूछा गया कि पेंटर ने बताया कि ब्लाक प्रमुख के द्वारा काम कराया जा रहा है। तो विकास खंड अधिकारी ने कहा इस बात की मुझे जानकारी नहीं है। कहीं ना कहीं जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे प्रकरण पर अपने आप को बचाते दिखाई पड़े क्योंकि मामला हमारे राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का है। मीडिया के द्वारा मामला संज्ञान में लाने के बाद लोग बाग उस कलर को पुतवने की बात कह राहे है लेकिन अनदेखी करने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही होगी या तिरंगा का यह रंग उनके लिए यूं ही मजाक बना रहेगा। ।



                       ब्यूरो रिपोर्ट समीम खान 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad

close