Type Here to Get Search Results !

बरेली में बड़ा हादसा: दिल्ली हाईवे पर फ्लाईओवर से नीचे गिरी प्राइवेट बस

0

 


एक युवक की मौत, 16 यात्री घायल





बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रविवार की रात सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से सवारियां लेकर आ रही प्राइवेट बस बल्लियां फ्लाईओवर से नीचे पलट गई, जिससे एक यात्री की मौत हो गई। 16 यात्री घायल हुए हैं। इनमें छह यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई है।  
जानकारी के मुताबिक रात करीब साढ़े तीन बजे प्राइवेट बस दिल्ली से बरेली की ओर आ रही थी। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बल्लियां फ्लाईओवर पर बस अचानक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, उसमें यात्री फंसे हुए थे। पुलिस ने यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हादसे में यात्री प्रेम किशन की मौत हो गई। 16 यात्री घायल हैं। इनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad

close